भारत
उपायुक्त राहुल कुमार ने किया बल्ह-बल्हवाणा पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
Shantanu Roy
26 May 2026 10:04 PM IST

x
Bilaspur. बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सोमवार को सदर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बामटा तथा बल्ह-बल्हवाणा में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे सुरक्षा इंतजाम, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, शौचालय, बैठने की सुविधा के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया से जुड़ी अन्य तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने को भी कहा ताकि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाया जा सके।
उन्होंने मतदान केन्द्र में तैनात सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री, राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों इत्यादि के झंडे, बैनर, पोस्टर, परचे अथवा चुनाव चिन्ह प्रदर्शित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के आसपास आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की है। उन्होंने मतदाताओं से भी मतदान के निर्धारित समय प्रात: सात बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान में भाग लेने का आह्वान किया है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी यशपाल, खंड विकास अधिकारी सदर विजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





