भारत

उपायुक्त ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को जारी किए आदेश

Shantanu Roy
21 May 2024 12:38 PM GMT
उपायुक्त ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को जारी किए आदेश
x
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के चलते जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। समयसारिणी में बदलाव के चलते जिला कांगड़ा के सभी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे। स्कूलों में किए गए बदलावों के बाद उपयुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार कांगड़ा जिले के सभी उपमंडलों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते यह आदेश स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह आदेश जिले के सभी उपमंडलों के सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में आगामी आदेशों तक लागू होंगे। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम और शिक्षा उपनिदेशकों को आदेश का अनुपालन तय बनाने और अवलेहना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है। वही बात अगर मौसम विभाग की कि जाए तो अभी आने वाले दिनों में जिला कांगड़ा के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ मौसम विभाग ने जिला कांगड़ा में लू चलने की चेतावनी भी जारी की हुई है । इसके अलावा तापमान में भी बदलााव आए है, जिसके चलते दोपहर में जिला कांगड़ा का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। स्कूली बच्चें किसी भी प्रकार से हीट वेव की चपेट में न आएं इसके लिए उपायुक्त ने स्कूलों को सभी आवश्यक प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं। उक्त आदेश में उपायुक्त ने इस दौरान बच्चों के लिए स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटीज न करवाने और पेयजल की उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।
Next Story