भारत
डिप्टी सीएम का बड़ा सवाल, भाजपा सांसद और नेता प्रतिपक्ष किसके साथ
Shantanu Roy
3 Feb 2026 3:42 PM IST

x
Shimla. शिमला। केंद्रीय बजट और 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों में राजस्व घाटा अनुदान को समाप्त करने के केंद्र के फैसले पर राज्य में भाजपा निशाने पर है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान को समाप्त करने के लिए फैसले पर हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने भाजपा से बड़ा सवाल किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों और नेता प्रतिपक्ष से पूछा है कि आरडीजी खत्म करने के फैसले पर किसके साथ है।
केंद्रीय बजट और 16वें वित्तायोग की सिफारिशों पर डिप्टी सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वह केंद्र के फैसले या फिर हिमाचल के साथ है। 10 हजार करोड़ के वार्षिक नुकसान जैसे गंभीर विषय पर मौन रहना प्रदेश के हितों से सीधा समझौता है, जिसे प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी। यह कोई अस्थायी घाटा नहीं, बल्कि वित्तीय संरचना को कमजोर करने वाला दीर्घकालिक संकट है, जो किसी सूरत स्वीकार्य नहीं है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





