भारत

Deputy CM मुकेश अग्रिहोत्री ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज

Shantanu Roy
15 Jun 2024 10:22 AM GMT
Deputy CM मुकेश अग्रिहोत्री ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज
x
Una. ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वे नेता, जो आए दिन पूछ रहे थे कि 1500 कब मिलेंगे, जो चुनाव आयोग के पास पैसे रुकवाने के लिए गए, वे भाजपा के नेता आज पूरे हिमाचल प्रदेश में घूमें और पता करें कि प्रथम चरण में महिलाओं को 1500 मिलना शुरू हो गए हैं। तीन महीने के पैसे एक साथ 4500 महिलाओं के खाते में खटाखट-खटाखट डाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी के नेता
ये भी बताएं कि उनके 15 लाख रुपए का क्या हुआ? जिसका जनता इंतजार पिछले 10 वर्षों से कर रही है? काले धन का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस की सरकार ने जो गारंटी थी, उस गारंटी को पूरा करने की और कदम बढ़ाया। 23 करोड़ रुपए प्रथम चरण में महिलाओं को 1500 देने के लिए स्वीकृत हुआ। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि चुनाव आचार संहिता हटते ही महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। आज पूरे प्रदेश में 48000 महिलाओं के खाते में प्रथम चरण में पैसे डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Next Story