भारत

डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने कैबिनेट सब-कमेटी बैठक बुलाई

Shantanu Roy
1 July 2026 3:43 PM IST
डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने कैबिनेट सब-कमेटी बैठक बुलाई
x
Shimla. शिमला। हिमाचल सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा बोर्ड से सीबीएसई में कन्वर्ट कर किए गए स्कूलों में चयन परीक्षा की मेरिट से नियुक्ति के मामले पर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक तय हो गई है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में यह बैठक होगी। बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर प्रेजेंटेशन देंगे और अब तक लिए गए फैसलों की समीक्षा की जाएगी। कैबिनेट सब कमेटी अपने निर्णय से कैबिनेट को अवगत करवाएगी। अभी तक परीक्षा से चयनित प्रिंसीपलों को भी नियुक्ति नहीं मिली है, जबकि इन सर्विस टीचर भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।
मेरिट आधार पर सीबीएसई स्कूलों में नियुक्ति के लिए मंत्रिमंडल ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी बना रखी है जिसमें राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और टीसीपी मंत्री राजेश धर्मानी सदस्य नियुक्त किए गए हैं जबकि सचिव शिक्षा इसके मेंबर सेक्रेटरी हैं इस कैबिनेट सब कमेटी को फैसला लेने के लिए दस दिन का वक्त दिया गया है जबकि इसकी यदि सूचना 27 जून को जारी हुई है। इस तरह से इस कैबिनेट सब कमेटी में कुल चार कैबिनेट मंत्री हैं।
सभी की नजर अब कैबिनेट सब कमेटी की पहली बैठक पर है। इससे पहले कैबिनेट में जब इस मामले में चर्चा हुई तो कुछ कैबिनेट मंत्री विधायकों की फीडबैक के आधार पर मेरिट से नियुक्ति के पक्ष में नहीं थे जबकि मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव पहले दिन से ही इन स्कूलों में मेरिट से नियुक्ति करने की घोषणा कर चुके हैं। इसी असमंजस के कारण 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में टीचर देने की डेडलाइन भी पूरी नहीं हो पाई।
Next Story