भारत

दिल्ली नगर निगम के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण डेंगू व मलेरिया के मामले बेकाबू: प्रदेश कांग्रेस

jantaserishta.com
5 Oct 2022 4:25 PM IST
दिल्ली नगर निगम के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण डेंगू व मलेरिया के मामले बेकाबू: प्रदेश कांग्रेस
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने एमसीडी और दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, यह गंभीर चिंता का विषय है कि डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, पिछले की तुलना में इस हफ्ते दुगने मामले सामने आए हैं। इस समस्या से निपटने के लिए एमसीडी और दिल्ली सरकार को अहम कदम उठाने के बजाय वे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं।
इससे पहले भी एमसीडी और दिल्ली सरकार की एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति व गैर जिम्मेदाराना रवैय अपनाने का आरोप लगा चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर और रुका हुआ पानी मच्छरों के प्रजनन के मुख्य कारण है और एमसीडी के फॉगिंग और दवाई का छिड़काव नहीं करने से शहर में मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही जिससे डेंगू व मलेरिया का खतरा और अधिक बढ़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में डेंगू का उचित इलाज व मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को उचित व महंगे ईलाज के लिए मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
कांग्रेस दिल्ली में जब सत्ता में थी तो उस वक्त शहर को साफ रखने के लिए भाजपा-शासित एमसीडी के साथ मिलकर काम किया था और त्योहारों के मौसम से पहले और दौरान व्यापक फॉगिंग को अंजाम दिया गया था ताकि वेक्टर जनित संक्रमणों को रोका जा सके, लेकिन इस तरह के समन्वित कार्य व साथ मिलजुलकर काम करने का जज्बा नगर निगम व दिल्ली सरकार में दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story