भारत

Takoli में कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन

Shantanu Roy
25 Aug 2024 10:53 AM GMT
Takoli में कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन
x
Bhuntar. भुंतर। स्नोर घाटी के टकोली में स्थित फरमेंटा बायोटेक कंपनी के कर्मचारियों ने मांगों को न मांगने के आरोप कंपनी पर लगाए हैं। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ शनिवार को धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। प्रधान ने कहा कि यह मांगें प्रबंधन के समक्ष काफी समय पहले रखी थीं। लेकिन इन पर गौर नहीं फरमाया गया और कर्मियों को अब मजबूरन रोष प्रकट करना पड़ा है। कर्मियों ने शनिवार को कंपनी के मेन गेट पर रोष प्रकट प्रदर्शन किया और काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। उन्होंने बताया कि अगर प्रबंधन नहीं माना तो प्रबंधन का पुतला जलाकर भी प्रदर्शन किया जाएगा और लंबा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर कंपनी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारी संगठन के प्रधान मनोहर लाल सचिव धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि सीओडी को लेकर फरमेंटा कर्मचारी यूनियन व कंपनी प्रबंधन के
बीच समझौता हुआ था।


उसकी अवधि समाप्त हुए दो माह होने को है और अब नया समझौता नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी के साथ श्रम विभाग भी इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है । उन्होंने बताया कि संगठन की मांगे हैं कि समस्त कर्मचारियों को तीन साल के लिए 16500 का पैकेज दिया जाए। राज्य सरकार द्वारा जो वेतन वृद्धि समय-समय पर होती है, वह समस्त कर्मचारियों को मूल रूप से सही तौर पर दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की वार्षिक इक्रीमेंट को भी बढ़ाया जाए और समस्त कर्मचारियों का स्केल संशोधन किया जाए। पदोन्नति का समय कम से कम तीन वर्ष किया जाए। फरमेंटा कंपनी के प्रबंधक हीरा सिंह ठाकुर ने बताया कि यूनियन के प्रतिनिधियों से वार्ता हो रही है। प्रबंधन ने तीन साल के लिए डील की है, जिसकी अवधि 2027 तक है। इस समय कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और इस बारे हर मीटिंग में बताया गया है।
Next Story