भारत

लोकतंत्र इमारतों से नहीं, लोगों की आवाज से चलता है: मल्लिकार्जुन खड़गे

jantaserishta.com
28 May 2023 6:02 PM IST
लोकतंत्र इमारतों से नहीं, लोगों की आवाज से चलता है: मल्लिकार्जुन खड़गे
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन से दूर रखने और दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ मारपीट करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र इमारतों से नहीं बल्कि लोगों से चलता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि नये संसद के उद्घाटन का अधिकार राष्ट्रपति से छीन लिया गया। महिला खिलाड़ियों को सड़कों पर पीटा गया। भाजपा-आरएसएस के शासकों के तीन झूठ अब देश के सामने बेनकाब हो गए हैं- लोकतंत्र, राष्ट्रवाद और बेटी बचाओ। मोदी जी याद रखिए, लोकतंत्र इमारतों से नहीं चलता, जनता की आवाज से चलता है।
कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी पीएम मोदी द्वारा रविवार सुबह नए संसद भवन भवन का उद्घाटन करने के बाद आई है। जब विरोध करने वाले पहलवान जंतर-मंतर से नए संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।
दिल्ली पुलिस ने बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और संगीता फोगट को रविवार को उस समय जंतर-मंतर से हिरासत में लिया जब वह पुलिस बैरिकेड्स को पार कर नये संसद भवन की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने धरना स्थल से उनके टेंट भी हटा दिए।
पहलवानों ने नए संसद भवन के पास पंचायत करने का ऐलान किया था। 23 अप्रैल से पुनिया, मलिक और विनेश जैसे प्रमुख भारतीय पहलवान जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story