भारत

लिव-इन में रह रहे कपल की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 20 लाख, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

jantaserishta.com
27 Dec 2024 5:56 PM IST
लिव-इन में रह रहे कपल की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 20 लाख, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
x
सीसीटीवी लगाने का काम करते थे.
पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर में लिव-इन में रह रहे कपल की निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी सीसीटीवी लगाने का काम करते थे।
आरोपियों की पहचान राहुल निवासी घरौंडा व मंजीत निवासी बराना गांव के रूप में हुई है। आरोपियों ने लिव-इन में रह रहे कपल का निजी वीडियो वायरल करने के एवज 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि हमें शिकायत मिली की लिव-इन में रह रहे जोड़े का अश्लील वीडियो बनाकर, उसे वायरल करने की धमकी देकर दो लोग कपल से 20 लाख रुपये की मांग कर रहे है। वह कभी 10 लाख कभी 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सीआईए-1 के इंचार्ज दीपक ने जांच करते हुए राहुल निवासी घरौंडा, मंजीत निवासी गांव बराना को गिरफ्तार किया।
डीसीपी सतीश ने बताया कि दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे ठीक करने और इंस्टॉल करने का काम करते हैं। आरोपियों ने लिव-इन कपल के सीसीटीवी कैमरों को फोन में इंस्टॉल करने के बहाने उनकी जी-मेल आईडी और पासवर्ड पूछ लिया था।
डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से लिव-इन में रह रहे जोड़े के आपसी रिश्तों की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी की एवज में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। दोनों आरोपियों को 5 लाख देने पर वीडियो वायरल नहीं करने पर सेटलमेंट हुआ। उन्होंने बताया कि जोड़े ने पुलिस में शिकायत दी और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story