भारत

रंगस से प्रवासियों को हटाने की मांग

Shantanu Roy
31 May 2025 5:46 PM IST
रंगस से प्रवासियों को हटाने की मांग
x
Hamirpur. हमीरपुर। उपमंडल नादौन के तहत आने वाले रंगस क्षेत्र में प्रवासियों की बढ़ती तादाद से लोग परेशान हो गए हैं। प्रवासियों द्वारा क्षेत्र का माहौल खराब करने के लिए आरोप लग रहे हैं। क्षेत्र की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर से शुक्रवार के दिन मिला। पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने प्रवासियों को क्षेत्र से हटाने की मांग की है। क्षेत्र की महिलाओं ने चेताया है कि अगर प्रशासन द्वारा इन प्रवासियों को जल्द नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए
बाध्य होगी।


जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। अपनी मांग को लेकर शुक्रवार के दिन एक दर्जन महिलाओ ने स्थानीय बीडीसी संतोष कुमारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को मांगपत्र सौंपा है। महिलाओं ने बताया कि रंगस में रह रहे ये प्रवासी खुले में शौच कर खड्डो के पानी को दूषित कर रहे हैं। इन लोगों द्वारा क्षेत्र के माहौल को खराब किया जा रहा है, उनके द्वारा शोर शराब, गाली गलौज किए जाने की वजह से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया अगर इस संदर्भ में जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किए जाने की रणनीति बन चुकी है। महिला मंडल की प्रधान प्रियंका समेत सुषमा, रीना देवी, तृप्ता देवी, नीलम, मीना आदि मौजूद रहीं।
Next Story