भारत

Delhi: हरयाणा में बीजेपी कि बढ़त से आग बगुला हुए राकेश टिकैत

Admindelhi1
8 Oct 2024 11:18 AM GMT
Delhi: हरयाणा में बीजेपी कि बढ़त से आग बगुला हुए राकेश टिकैत
x
इस जीत से देश गड्ढे में जाएगा, पूरा बिक जाएगा: टिकैत

दिल्ली/मुजफ्फरनगर: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनी, तो यह देश के लिए गंभीर परिणाम लाएगा। टिकैत ने कहा, “इतनी नाराजगी के बाद भी यदि भाजपा की सरकार बनती है तो देश गड्ढे में जाएगा और पूरा का पूरा बिक जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में इस सरकार से जनता नाराज थी, लेकिन परिणामों को लेकर यह समझना मुश्किल है कि ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया, “ये कैसा मकड़जाल है, जनता नाराज है और फिर भी सरकार उन्हीं की बनती है। हमें यह समझ में नहीं आ रहा।”

टिकैत ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को मौका दिया है और यह संभव है कि कुछ ना कुछ घालमेल जरूर होगा। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि रुझानों में भाजपा की सीटें आगे चल रही हैं, जबकि माहौल उनके खिलाफ है, और यह समझना मुश्किल है कि भाजपा कैसे लोगों को तोड़ने में सफल हो रही है।

राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के लिए जो तरीके अपनाए जाते हैं, उस बारे में भाजपा को सबसे ज्यादा जानकारी है। उनकी यह टिप्पणी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठते सवालों को उजागर करती है।

Next Story