भारत

बकरीद को लेकर सजा बाजार, ढाई लाख तक का बकरा उपलब्ध

jantaserishta.com
14 Jun 2024 2:48 PM IST
बकरीद को लेकर सजा बाजार, ढाई लाख तक का बकरा उपलब्ध
x

सांकेतिक तस्वीर

सोमवार को यानी 18 जून को मनाई जाएगी।
नई दिल्ली: मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इसे ईद-उल-अजहा भी कहते हैं। रमजान के 65 से 70 दिन बाद बकरीद मनाई जाती है। इस साल बकरीद सोमवार को यानी 18 जून को मनाई जाएगी।
बकरीद के दिन बकरों की कुर्बानी दी जाती है। इस्लाम में इसे बलिदान का प्रतीक माना जाता है। बकरीद को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। देश भर में बकरों का बाजार सज गया है। कुर्बानी देने के लिए लोग बकरे की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। बाजार में बीस हजार रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये तक के बकरे उपलब्ध हैं।
दिल्ली के जामा मस्जिद स्थित मीना बाजार के सामने बकरों का सबसे बड़ा बाजार सज गया है। इस मार्केट में लोग बकरों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। लेकिन भीषण गर्मी के चलते व्यापारियों के लिए बकरों की देखभाल करना मुश्किल हो गया है। देश के कोने-कोने से व्यापारी भी यहां अपने बकरों को लेकर आते हुए नजर आ रहे हैं। बाजार में कई ऐसे बकरें भी आए हैं जो काफी महंगे हैं। इन बकरों की कीमत बीस हजार से लेकर ढाई लाख रुपये तक है।
बकरीद को लेकर कहा जाता है कि अल्लाह ने पैगंबर हजरत इब्राहिम को अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने के लिए कहा था। पैगंबर हजरत इब्राहिम को सबसे ज्यादा प्यार अपने बेटे इस्माइल से था और उन्होंने अल्लाह के लिए इस्माइल की कुर्बानी देने का फैसला किया। कुर्बानी के वक्त वह उस मंजर को देख नहीं पाते इसलिए उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांधी और कुर्बानी दे दी।
अपने बेटे की कुर्बानी देने के बाद उन्होंने जब अपनी आंखों से पट्टी हटाई तो देखा की उनका बेटा इस्माइल सही सलामत है और उसकी जगह एक बकरा कुर्बान हो गया, इसी के बाद से ही बकरे की कुर्बानी दी जाने लगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story