जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग पर दिल्ली सीएम का बड़ा बयान

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित वापस लौटने लगे हैं, लेकिन आतंकवादी उन्हें निशाना बनाकर दहशत बनाए रखना चाहते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जितने भी कश्मीरी पंडित हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाए. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कश्मीरी पंडितों को सड़कों पर मारा जा रहा है. इस तरह की घटनाओं को कोई रोक नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि जो कश्मीरी पंडित आवाज उठाते हैं तो उनकी आवाज दबा दी जाती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





