भारत
हरियाणा में बोलीं दिल्ली की सीएम, 'पंजाब में कुछ शक्तियां ग्रहण की तरफ सत्ता में बैठी हैं'
jantaserishta.com
15 Jun 2025 9:55 AM IST

x
करनाल: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को हरियाणा के करनाल पहुंची। वह पंजाब उपचुनाव के प्रचार के लिए जा रही थीं, इस दौरान उनका करनाल में ठहराव था। उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए हरियाणा और करनाल की तारीफ की। कहा कि दिल्ली और हरियाणा के संबंध अच्छे हैं, दिल्ली के विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही पंजाब सरकार पर तंज कसा और उन्हें पंजाब की प्रगति में रोड़ा बताया।
उन्होंने इस दौरान पंजाब सरकार पर निशाना साधा, बोलीं पंजाब में कुछ शक्तियां ग्रहण की तरह बैठी हैं, न खुद तरक्की कर रही हैं और न बाकी राज्यों के साथ समन्वय बना रही हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करनाल में नमस्ते चौक पर स्थित एक निजी होटल में रुकी थीं, जहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मेयर रेनू बाला गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा, "करनाल एक सुंदर शहर है, पूरे शहर को अच्छे से साफ-सुथरा रखा गया है, शहर का ख्याल अच्छे से रखा गया है। पहले हमारे मनोहर लाल यहां से विधायक रहे और अब जगमोहन आनन्द विधायक हैं। शहर भी आगे बढ़ रहा है, राज्य भी आगे बढ़ रहा है और इसी संगठन के साथ राज्य का विकास होता है। दिल्ली और हरियाणा राज्य के ऐसे संबंध हैं, जिससे दोनों राज्यों का विकास संभव है।"
उन्होंने कहा कि हरियाणा का सहयोग दिल्ली को हमेशा मिलता रहेगा और दिल्ली के विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मीडिया ने पंजाब के साथ रिश्तों को लेकर सवाल पूछा। पानी और पराली से होने वाली समस्याओं की ओर सीएम का ध्यान आकर्षित कराया। इस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "कुछ ऐसी शक्तियां पंजाब पर ग्रहण की तरह बैठी हैं, जिसके कारण न पंजाब तरक्की कर पा रहा है, न ही बाकी राज्यों के साथ उनका समन्वय अच्छा है। पंजाब सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





