भारत

Vikas में आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनेगा देहरा

Shantanu Roy
23 July 2024 11:15 AM GMT
Vikas में आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनेगा देहरा
x
Dehra. देहरा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र से आए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमेलश ठाकुर को विजयी बनाने के लिए देहरा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान और मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में देहरा एक आदर्श
विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा है।

राज्य सरकार देहरा की जनता को हर संभव मदद उपलब्ध करवाने और उनकी समस्याओं का सुनियोजित तरीके से निराकरण करेगी। उन्होंने कहा कि देहरा में जल्द ही विधायक कार्यालय खोला जाएगा ताकि स्थानीय समस्याओं को तुरंत हल किया जा सके। विधायक कमलेश ठाकुर ने उपचुनावों में समर्थन के लिए देहरावासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह 26 जुलाई से देहरा का दौरा करेंगी। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से देहरा के विकास के मॉडल को लेकर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि देहरा की लोगों की समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है।
Next Story