भारत

CBSE मान्यता का झांसा, हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा सचिव से मांगा जवाब

Shantanu Roy
29 March 2026 10:24 PM IST
CBSE मान्यता का झांसा, हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा सचिव से मांगा जवाब
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। शहर के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल और नारायणा टेक्नो स्कूल में बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम मान्यता होने का भरोसा दिलाकर दाखिला दिलाने और एक बार परीक्षा देने के बाद राज्य शासन के निर्देश पर 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा फिर से आयोजित करने के मामले को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गंभीरता से उठाया गया। यह मामला शिक्षा के अधिकार के तहत चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच (डीबी) के समक्ष रखा गया। हाईकोर्ट ने अभिभावकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा सचिव से नए शपथ पत्र में जवाब पेश करने को कहा है। भिलाई निवासी सीवी भगवंत ने शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं देने और निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।

इस मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता देवर्शी ठाकुर ने बताया कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल और नारायणा टेक्नो स्कूल में छात्रों के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल ने बच्चों को सीबीएसई की जानकारी देकर दाखिला लिया था। फरवरी से मार्च तक स्कूल में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। अचानक राज्य सरकार के आदेश के हवाले से स्कूल ने छात्रों से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कहा, जिससे अभिभावक नाराज़ हो गए। उन्होंने कलेक्टर के बंगले का घेराव भी किया, लेकिन एसडीएम की समझाइश पर लौट गए। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल व्यापार विहार, मिशन स्कूल रोड और बहतराई में स्थित हैं।

व्यापार विहार और मिशन स्कूल रोड में पहले ही 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी थीं। इसके बावजूद राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का आदेश जारी किया। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को केवल एक दिन पहले सूचना दी, जिससे बच्चों के पास तैयारी का पर्याप्त समय नहीं था। इसी प्रकार, अमेरीचौक स्थित नारायणा टेक्नो स्कूल पर कक्षा 1 से 8 तक सीबीएसई पाठ्यक्रम का नाम लेकर अत्यधिक शुल्क वसूलने का आरोप है। हालांकि, कक्षा 1 से 8 तक सीबीएसई की कोई संबद्धता/मान्यता नहीं होती। जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे ने स्पष्ट किया कि सीबीएसई संबद्धता केवल कक्षा 9 से 12 तक के लिए उपलब्ध है। नारायणा टेक्नो स्कूल ने अभी तक कोई भी आधिकारिक दस्तावेज शिक्षा विभाग को नहीं सौंपा है।

अभिभावकों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर उन्हें धमकियाँ दी जाती हैं कि उन पर आपराधिक आरोप लगाए जाएंगे। इससे अभिभावक और छात्र मानसिक दबाव में हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्कूल शिक्षा सचिव को निर्देश दिए कि वे शपथपत्र में स्कूलों की कार्रवाई और छात्रों को बोर्ड परीक्षा में शामिल कराने की प्रक्रिया पर स्पष्ट जवाब दें। अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी। यह मामला निजी स्कूलों में सीबीएसई मान्यता के झांसे और छात्रों पर बार-बार परीक्षा का दबाव डालने जैसी अनियमितताओं के खिलाफ चेतावनी स्वरूप देखा जा रहा है। हाईकोर्ट की कार्रवाई से शिक्षा विभाग और निजी स्कूलों को निर्देश मिलेगा कि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और अभिभावकों तथा छात्रों के अधिकारों का संरक्षण किया जाए।
Tagsबिलासपुरब्रिलियंट पब्लिक स्कूलनारायणा टेक्नो स्कूलसीबीएसई मान्यताछत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा5वीं कक्षा8वीं कक्षाहाईकोर्टशिक्षा सचिवअभिभावक शिकायतनिजी स्कूल मनमानीबोर्ड परीक्षा दबावशिक्षा का अधिकारछात्रों का हककलेक्टर बंगला घेरावशपथपत्रअगली सुनवाईनियम उल्लंघनफीस वसूलीशिक्षा विभागछात्र परीक्षाBilaspurBrilliant Public SchoolNarayana Techno SchoolCBSE RecognitionChhattisgarh Board Exam5th Class8th ClassHigh CourtEducation SecretaryParent ComplaintPrivate School ArbitrarinessBoard Exam PressureRight to EducationStudents' RightsCollector Bungalow GheraoAffidavitNext HearingRule ViolationFee RecoveryEducation DepartmentStudent Examछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story