छत्तीसगढ़
CG BREAKING: सुकमा में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश ढेर
Shantanu Roy
29 March 2026 6:43 PM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। नक्सलवाद के खात्मे की तय समयसीमा 31 मार्च 2026 से पहले सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को जंगल-पहाड़ी इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश को मार गिराया गया। जानकारी के अनुसार, थाना पोलमपल्ली क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हुई, जिसके बाद नक्सली पीछे हटने लगे। सर्चिंग के दौरान मौके से मूचाकी कैलाश का शव और हथियार बरामद किया गया।
मारा गया नक्सली मूचाकी कैलाश सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के पूलनपाड़ गांव का निवासी था और नक्सली संगठन में प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर (PPCM) था। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की सूची में शामिल था। मूचाकी कैलाश पर कई गंभीर मामलों में शामिल होने के आरोप थे। इसमें ग्रामीणों की हत्या, सुरक्षा बलों पर हमले और आईईडी ब्लास्ट की साजिश जैसे मामले शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार अभियान चला रही थीं और आखिरकार वह मुठभेड़ में मारा गया।
इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक अहम सफलता माना जा रहा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने माओवादी कैडरों से अपील की है कि वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें। उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने का समय अब सीमित है और जो लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज में वापस आना चाहते हैं, उनके लिए यह सही मौका है। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सुरक्षा बल पूरी मजबूती के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। इस मुठभेड़ को क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tagsसुकमानक्सल मुठभेड़पोलमपल्लीडीआरजीमूचाकी कैलाशइनामी नक्सली5 लाख इनामसर्च ऑपरेशनहथियार बरामदचिंतलनारप्लाटून 31PPCMIED ब्लास्टग्रामीण हत्यासुरक्षा बलबस्तरआईजी सुन्दरराजआत्मसमर्पण अपीलपुनर्वास नीतिनक्सल अभियानSukmaNaxal encounterPolampalliDRGMuchaki Kailashrewarded Naxalite5 lakh rewardsearch operationweapons recoveredChintalnarPlatoon 31IED blastvillager murderedsecurity forcesBastarIG Sundarrajsurrender appealrehabilitation policyNaxal operationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





