भारत

स्वां नदी में रेत भरने आए मजदूर की मौत

Shantanu Roy
4 April 2024 11:53 AM GMT
स्वां नदी में रेत भरने आए मजदूर की मौत
x
ऊना। स्वां नदी में रेत भरने आए 26 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उदय मेहतों पुत्र दताल मेहतो निवासी बिंटोली हाल निवासी झुंगी झोंपड़ी घालुवाल के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार उदय मेहतों बुधवार को घालुवाल स्थित स्वां नदी में एक गाड़ी में रेत भरने के लिए आया था। इस दौरान वह अचानक चक्कर आने से गिर गया और बेसुध हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच हो रही है।
Next Story