भारत

ऐसे भी आती है मौत! जिंदा मछली को मुंह में रखा, तभी...

jantaserishta.com
10 April 2025 9:49 AM IST
ऐसे भी आती है मौत! जिंदा मछली को मुंह में रखा, तभी...
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा कोहराम.
चेंगलपट्टु: तमिल नाडु के चेंगलपट्टु से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां मदुरन्थकम में एक शख्स की जिंदा मछली के गले में फंस जाने का कारण मौत हो गई. अरयापक्कम गांव का 29 साल का मणिगंदन दिहाड़ी मजदूर था और उसे झीलों में नंगे हाथों से मछली पकड़ने की आदत थी.
वह मंगलवार को कीझावलम झील में पानी का स्तर कम देखकर गया था. यहां उसने एक मछली पकड़ी लेकिन दूसरी मछली को देखकर मणिगंदन ने जिंदा मछली को अपने मुंह में इस तरह रख लिया कि उसका सिर उसके गले की तरफ हो ताकि वह हिले-डुले और फिसले नहीं.
लेकिन जैसे ही उसने झुककर दूसरी मछली पकड़ी, उसके मुंह में फंसी मछली जिसे लोकल भाषा में 'पनंगोट्टई' कहते हैं, उसके गले में घुसने लगी.मणिगंदन का दम घुटने लगा.ये देखकर उसके आसपास मौजूद गांव वालों ने मछली को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए क्योंकि इस मछली में ऊपर की ओर कांटे होते हैं जो गले की दीवार को छेदते हुए जा रहे थे. उसे आनन फानन में जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्भाग्य से उसे मृत घोषित कर दिया गया.
बता दें कि एक महीने पहले केरल के अलपुझा जिले से ऐसा ही मामला सामने आया था.यहां खेत में मछली पकड़ने के दौरान एक शख्स की मौत हो गई. बताया जाता है कि शख्स मछली पकड़ने के दौरान पहले से पकड़ी गई मछली को मुंह से दबाकर रखा था, तभी मछली उसके गले में फंस गई. मृतक की पहचान पुथुपल्ली निवासी आदर्श उर्फ ​​उन्नी (25) के रूप में हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story