भारत

दुष्कर्म के दोषी युवक की मिली लाश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
29 April 2022 10:33 AM IST
दुष्कर्म के दोषी युवक की मिली लाश, मचा हड़कंप
x

चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी इलाके में एक युवक ने खेतों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक दुष्कर्म का दोषी था और पैरोल पर घर आया था और उसे फिर से भिवानी जेल लौटना था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी.

मृतक दीपक चरखी दादरी के कोहलावास गांव का रहने वाला था. बौंद कलां पुलिस ने साल 2015 में उसे नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था. इस मामले में न्यायालय द्वारा दीपक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और वो भिवानी जेल में बंद था. दीपक 15 मार्च को पैरोल पर घर आया था और उसे बुधवार को फिर से भिवानी जेल लौटना था.
बताया जा रहा है कि बुधवार दीपक अपने परिजनों के साथ जेल पहुंचा था. लेकिन जेल के गेट से वो लौट गया. फिर जेल प्रबंधन द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई कि दीपक जेल नहीं लौटा. इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव फांसी के फंदे पर खेतों में ट्यूबवेल से लटका मिला.
खेत में शव के लटके होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पातल में पहुंचाया. मृतक के चाचा वजीर सिंह ने बताया कि जेल के गेट तक छोड़कर आए थे. लेकिन वो गेट से लौट गया पर उसने फांसी कैसे लगाई, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.
थाना पुलिस के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पैरोल से आए दीपक को बुधवार को जेल में लौटना था लेकिन नहीं पहुंचा. दीपक का शव खेतों में ट्यूबवेल पर लटका मिला. फिलहाल यह आत्महत्या का केस लग रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story