भारत
बंद पड़े स्टोन माइन्स से मिली महिला और दूधमुंहे बच्चे की लाश, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
13 Sept 2023 12:39 PM IST

x
कुछ महीने पहले महिला से मारपीट भी हुई थी।
रांची: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े स्टोन माइन से एक महिला और उसके एक वर्ष के बच्चे का शव बरामद किया गया है। महिला ने अपने बच्चे के साथ खुद माइन्स में कूदकर जान दी या फिर यह हत्या का मामला है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला अपने बच्चे के साथ मंगलवार शाम से लापता थी। छतरपुर के थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। माइन्स से जिस महिला का शव बरामद किया गया है, उसकी पहचान कुसमी देवी के रूप में हुई है। वह छतरपुर थाने क्षेत्र के बगैया की रहने वाली थी।
बताया जा रहा है कि कुसमी देवी और उसकी ससुराल के लोगों के बीच पारिवारिक मसलों को लेकर तनाव था। कुछ महीने पहले महिला से मारपीट भी हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसे अपने मायके के लोगों से बात नहीं करने देते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। यह हत्या का मामला है या खुदकुशी का, इस एंगल पर भी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





