भारत

नहर किनारे मिली प्रेमी जोड़े की लाश, एक-दूसरे से करते थे मोहब्बत, और...

jantaserishta.com
11 March 2024 2:41 PM IST
नहर किनारे मिली प्रेमी जोड़े की लाश, एक-दूसरे से करते थे मोहब्बत, और...
x

फोटो: सोशल मीडिया

डीएसपी का बयान आया.
रांची: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के बांडवा गांव में सोमवार को नहर के किनारे युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इनकी पहचान इसी गांव के प्रह्लाद लोहरा (22) और संगीता कुमारी (18) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले उनके रिश्ते पर राजी नहीं थे। बुंडू के डीएसपी रतिभान सिंह ने बताया कि युवत-युवती की लाशें जिन परिस्थितियों में बरामद की गई हैं, उससे यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। संभवतः दोनों ने जहर खाकर जान दी है। वैसे पुलिस हर तरह की संभावनाओं पर जांच कर रही है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि परिवार वालों को दोनों की प्रेम कहानी की जानकारी थी, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण दोनों की शादी पर सहमति नहीं बन पा रही थी। दोनों के घरवालों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story