
x
Kullu. कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने मंगलवार को भूतनाथ पुल और लगवैली का दौरा कर बादल फटने व भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर लोक निर्माण विभाग और पुलिस को लोगों कि सुरक्षा को देखते हुई पुल पर आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से भी इस पुल का उपयोग नहीं करने कि अपील। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट का अनुपालन करें तथा अनावश्यक यात्राओं से बचें। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है इसलिए लोग इन स्थानों के नजदीक न जाएं।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब अढाई बजे लग वैली में बादल फटने से सरवरी नाले में अचानक भारी मात्रा में पानी आ गया। जिससे भूतनाथ पुल की सडक़ को भारी क्षति पहुंचीं है। उन्होंने बताया कि एहतियातन लोक निर्माण विभाग और पुलिस को पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद करने के निर्देश जारी किये गए हैं । लोगों से भी इस पुल का उपयोग न करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि हनुमानी बाग में इसी खड्ड पर बना पैदल पुल भी बह गया है। उपायुक्त ने कहा, बीती रात लग वैली में बादल फटने और भारी वर्षा के कारण कई सडक़ें, पुल और लोगों की निजी सम्पत्तियां प्रभावित हुई हैं। लग वैली में रोपडी-भुट्टी का पुल और सुम्मा का शमशान घाट बह गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





