भारत

बेटी मां पर ढा रही जुल्म, प्रॉपर्टी के लिए क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया

jantaserishta.com
2 March 2025 11:49 AM IST
बेटी मां पर ढा रही जुल्म, प्रॉपर्टी के लिए क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया
x
VIDEO देख फट जाएगा कलेजा.
हिसार: हरियाणा के हिसार के आजाद नगर साकेत कॉलोनी में एक बेटी द्वारा मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बेटी अपनी मां की पिटाई करती नजर आ रही है. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला के बेटे के शिकायत के आधार मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है.
आजाद नगर थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. जिसमें जान से मारने का भी मामला शामिल है. बेटी द्वारा मां कि पिटाई प्रॉपर्टी को लेकर की गई है. अमर दीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन रीटा का विवाह सजंय पूनिया के साथ हुआ था. हालांकि, विवाह के कुछ दिन बाद से वह आजाद नगर में मां के साथ रहने लगी.
कुछ दिन तक तो उसने मां के साथ बर्ताव सही किया. लेकिन बाद में उसके द्वारा मां का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाने लगा. साथ ही वह मां को मकान उसके नाम करने की दबाव डालने लगी. उसके बहन का पति बेरोजगार है, इसलिए वह मां के नाम की जमीन को अपने नाम करवाने का दबाव डालता है. जमीन नाम नहीं करने पर उसने मां को घर में बंधक भी बना लिया है.
पीडित ने कहा कि वह अपनी मां के पास आता है तो उस पर भी गलत आरोप लगाया जाता है. ऐसे में आजाद नगर थाना प्रभारी साधु राम से अनुरोध है कि मामले में कार्रवाई करें. साथ ही बहन और उसके पति को मां के घर से बाहर भी निकाला जाए. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच भी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story