भारत

डांस करने वाली लड़कियों ने एक-दूसरे को माना जीवनसाथी, मंदिर में रचाई शादी

Nilmani Pal
5 Nov 2025 5:10 PM IST
डांस करने वाली लड़कियों ने एक-दूसरे को माना जीवनसाथी, मंदिर में रचाई शादी
x
पढ़े पूरी खबर

पश्चिम बंगाल। सुंदरबन में समाज से हटकर एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां दो युवतियों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला करते हुए मंदिर में विवाह किया. रिया सरदार और राखी नस्कर नाम की ये दोनों युवती पेशे से डांसर हैं और करीब दो साल पहले मिली थीं. पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

रिया सुंदरबन के मंदरबाजार की रहने वाली हैं, जबकि राखी बकुलतला की हैं. दोनों ने समाजिक विरोध और दबाव के बावजूद अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया. बताया गया कि रिया के परिवार की तरफ से विरोध था, लेकिन राखी के परिवार ने उसका साथ दिया.इसके बावजूद दोनों ने खुद ही शादी करने का फैसला लिया. पड़ोसियों और दोस्तों की मदद से स्थानीय मंदिर में शादी का आयोजन किया गया, जहां दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. राखी ने कहा कि वे दो साल से रिश्ते में हैं और पहली बार मंदिर में ही मिली थीं. उन्होंने कहा कि रिया को उनके घर में स्वीकार नहीं किया गया, लेकिन रिया के परिवार ने उन्हें अपनाया.

वहीं रिया ने बताया कि उन्हें बचपन में ही माता-पिता का साथ नहीं मिला और वह अपने चाचा-चाची के साथ रहती हैं. रिया ने कहा कि उन्हें राखी पसंद हैं, इसलिए शादी की और जीवनभर साथ रहना चाहती हैं. इस शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और लोग इसे प्रेम की जीत के रूप में देख रहे हैं. दोनों महिलाओं ने कहा कि प्यार सबसे महत्वपूर्ण है और उनके लिए साथ रहना ही सबसे बड़ी खुशी है.

Next Story
null