भारत

वीकेंड पर डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ ही भीड़

Shantanu Roy
8 Jun 2026 5:33 PM IST
वीकेंड पर डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ ही भीड़
x
Dalhousie. डलहौजी। पर्यटन नगरी डलहौजी का सुहावना मौसम पर्यटकों को राहत का अहसास करा रहा है। इस वीकेंड डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड उमडी। पर्यटकों ने डलहौजी की ठंडी हवाओं, हरे-भरे जंगलों तथा मनमोहक वादियों में घूमने का जमकर लुत्फ उठाया। रविवार को दिन भर पंचपुला, खज्जियार, कालाटोप और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। पर्यटकों का कहना है कि जब मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ रहा है तब डलहौजी का मौसम किसी प्राकृतिक एसी से कम
नहीं लगता।

शाम ढलते ही गांधी चौक और सुभाष चौक में रौनक और बढ गई। पर्यटकों ने स्थानीय बाजारों में खरीदारी की और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया। होटल एवं पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों के अनुसार वीकेंड पर पर्यटकों की बढती संख्या से पर्यटन कारोबार को भी गति मिली है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक सौंदर्य, शीतल वातावरण और शांत परिवेश के कारण डलहौजी इन दिनों गर्मी से राहत की तलाश में आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। होटल कारोबारियों की मानें तो आगामी दिनों में डलहौजी में पर्यटकों की आमद बढऩे से कारोबार के ओर गति पकडऩे की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस वीकेंड पर्यटकों की भीड़ ने कारोबार को संजीवनी प्रदान की है।
Next Story