भारत

डलहौजी के ड्राइवर की हरियाणा में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने रास्ता रोक कर ली जान

Shantanu Roy
25 May 2026 3:15 PM IST
डलहौजी के ड्राइवर की हरियाणा में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने रास्ता रोक कर ली जान
x
Banikhet. बनीखेत। हरियाणा के अंबाला जिला में डलहौजी उपमंडल के बलेरा के ट्रक ड्राइवर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान अरुण कुमार वासी गांव बलेरा के तौर पर की गई है। घटना की सूचना पाते ही मृतक के परिजन अंबाला रवाना हो गए। चालक के शव के रविवार देर शाम पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार बलेरा का अरुण कुमार घटना वाले ट्रक में सामान लेकर गंतव्य की ओर जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते
में अज्ञात हमलावरों ने ट्रक रोककर उस पर हमला कर दिया। हमलावर बेरहमी से अरुण कुमार की हत्या कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर हरियाणा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया। सूचना पाते ही मृतक के परिजन मौके की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनों की मौजदूगी में कागजी औपचारिकताएं निपटाई। परिजन शव को लेकर वापस घर लौट आए हैं।
Next Story