भारत

Dalai Lama: दलाई लामा इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे

jantaserishta.com
3 Jun 2024 9:28 AM IST
Dalai Lama: दलाई लामा इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे
x

Dalai Lama: तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा अपने घुटनों के इलाज के लिए इस महीने अमेरिका जाएंगे। उनके कार्यालय ने सोमवार को बताया कि इस दौरान वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। यह दिसंबर 2019 में कोरोना महामारी सामने आने के बाद दलाई लामा की पहली विदेश यात्रा होगी।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, "20 जून से अगले नोटिस तक उनका लोगों को संबोधित करने का या कोई अन्य कार्यक्रम नहीं होगा। "दलाई लामा अपने घुटनों के इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। उनके धर्मशाला वापस आने के बाद वह नियमित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।" शीर्ष तिब्बती धर्म गुरू पिछली बार जून 2017 में अमेरिका गये थे। उस समय सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा वह रोचेस्टर स्थित मायो क्लिनिक में नियमित वार्षिक चिकित्सा जांच के लिए भी गये थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story