भारत

कंगना रनौत ने की दलाई लामा से मुलाकात, बताया इसे अपने जीवन का सर्वोत्तम पल

jantaserishta.com
15 April 2024 5:58 PM IST
कंगना रनौत ने की दलाई लामा से मुलाकात, बताया इसे अपने जीवन का सर्वोत्तम पल
x
धर्मशाला: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार में व्यस्त बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने सोमवार को धर्मशाला में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बारे में अनुभव को अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर साझा किया है।
उन्होंने दलाई लामा से अपनी मुलाकात को अपने जीवन का सर्वोत्तम, यादगार और सम्मानजनक पल बताया। दलाई लामा से मुलाकात के बाद कंगना रनौत ने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान मोदी सरकार के आगमन के बाद देश में चौतरफा विकास का जिक्र किया और एक बार फिर से लोगों से बीजेपी को विजयी बनाने की अपील की।
बीजेपी ने कंगना रनौत को मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कंगना को चुनावी मैदान उतारे जाने के बाद यह सीट हाईप्रोफाइल सीट बन गई है। कांग्रेस ने इस सीट से विक्रमादित्य सिंह पर दांव लगाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story