भारत
ददाहू सिविल अस्पताल की खस्ताहालत, एमरजेंसी रूम भी दूसरी मंजिल पर
Shantanu Roy
7 July 2025 5:55 PM IST

x
Dhaula Kuan. धौलाकुआं। सिविल हॉस्पिटल ददाहू के खस्ता हालात के चलते भाजपा ददाहू मंडल ने सीएमओ सिरमौर डा. अमिताभ जयन को शिकायत पत्र सौंपा और अस्पताल को लेकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान भाजपा मंडल ददाहू अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री दीप राम, सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, कार्यालय सचिव पूर्ण चंद जोशी, युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश शर्मा, बीएलए राजकुमार आदि मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में 50 बेड का इंडोर है तथा ओपीडी रोजाना करीब 300 होती है। ददाहू सिविल अस्पताल 25 पंचायतों का केंद्र बिंदु है। साथ ही टूरिस्ट प्लेस भी है जिसके चलते बाहर के लोग भी अस्पताल में आते हैं। अस्पताल में नौ डाक्टर्स, 12 स्टाफ नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ की पोस्ट है, लेकिन यहां सबसे बड़ी समस्या स्टाफ की कमी है।
अस्पताल में केवल दो स्टाफ नर्स, दो डाक्टर हैं जिनको इमरजेंसी भी देखनी पड़ती है और छुट्टी पर भी जाना होता है। हॉस्पिटल में पूरा स्टाफ न होने के कारण मरीजों को नाहन या चंडीगढ़ जाना पड़ता है। अस्पताल का इमरजेंसी रूम भी दूसरी मंजिल पर बना है और वहां जाने के लिए लिफ्ट की कोई सुविधा नहीं है। मरीज को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ता है जो कि सभी के लिए संभव नहीं है। अस्पताल में मोर्चरी के भी हाल खस्ता हैं। हालत यह है कि खिडक़ी व दरवाजे टूट चुके हैं तथा बिजली व पानी की कोई सुविधा नहीं है। सीएमओ सिरमौर ने मंडल को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। परेशान ग्रामीणों का कहना कि लाइट जाने की स्थिति में वह कहां फोन करेंगे और किसको सूचित करेंगे। विद्युत विभाग के अभिशाषी अभियंता मुकेश सिंह नाहन ने उनकी समस्या सुनी और तुरंत अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिए कि समस्या का समाधान जल्द किया जाए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





