भारत

चक्रवात मोंथा कमजोर पड़ा, एनडीआरएफ की 45 टीमें तैनात

Nilmani Pal
29 Oct 2025 6:39 AM IST
चक्रवात मोंथा कमजोर पड़ा, एनडीआरएफ की 45 टीमें तैनात
x
वीडियो

आंध्रप्रदेश। चक्रवात 'मोंथा', जो अब एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है, बुधवार तड़के आंध्रप्रदेश और यानम के तटीय इलाकों मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच से गुजर गया है. रात 12:30 बजे के अपडेट में मौसम विभाग ने कहा कि अगले छह घंटे में यह तूफान कमजोर होकर 'चक्रवाती तूफान' में बदल जाएगा. इस दौरान तटीय इलाकों में तेज बारिश और 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाओं ने पेड़ उखाड़ दिए और कई जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, खतरनाक चक्रवात 'मोंथा' (Montha) अब कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में सक्रिय है. यह तूफान पिछले छह घंटों में लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा और अब नरसापुर से करीब 20 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम, मछलीपट्टनम से 50 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और काकीनाड़ा से 90 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले छह घंटों तक यह चक्रवाती तूफान अपनी मौजूदा तीव्रता बनाए रखेगा, जिसके बाद इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तूफान का पिछला हिस्सा अब भूमि क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है. IMD ने बताया कि इसके तटीय आंध्र प्रदेश से होते हुए लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 6 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान की तीव्रता बनाए रखने और उसके बाद के 6 घंटों के दौरान गहरे दबाव में कमजोर पड़ने की संभावना है.

Next Story
null