
x
केस दर्ज कर जांच शुरू.
चम्पावत: चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडेय का व्हाट्सएप हैक कर मंगलवार को लोगों से रुपयों की मांग की गई। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने पुलिस की साइबर सेल में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पूर्व भी डीएम का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लोगों से रुपयों की मांग की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डीएम चम्पावत का व्हाट्सएप अज्ञात हैकरों ने हैक कर लिया।
हैकर, डीएम की फोटो लगाकर लोगों से मदद करने के नाम पर रुपयों की मांग कर रहा था। दोपहर में डीएम के एक परिचित से भी इसी तरह की मांग की गई तो उन्होंने तुरंत डीएम नवनीत पांडेय को इस बात की जानकारी दी। इस पर डीएम ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दी और लोगों से हैकरों के झांसे में नहीं आने की अपील की है। साइबर सेल प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





