भारत

भारत-पाक विवाद से बढ़े साइबर अटैक

Shantanu Roy
22 May 2025 4:02 PM IST
भारत-पाक विवाद से बढ़े साइबर अटैक
x
Shimla. शिमला। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद सरकार साइबर हमलों से बचने के लिए और ज्यादा सतर्क हो गई है। सरकार के सभी विभागों को साइबर सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं। साइबर सैल शिमला ने भी साइबर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने सभी मंत्रालयों और सरकारी विभागों को साइबर स्पेस में खतरे की बढ़ती आशंका के बारे में चेतावनी दी। उन्हें सरकारी संचार को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि संघर्ष विराम के बाद यह देखा गया है कि टेक्नोलॉजी के तेजी से विकास ने अटैक के दायरे को बढ़ा
दिया है।


साइबर जोखिमों की जटिलता को बढ़ा दिया है। साइबर सैल की ओर से वेबसाइट्स, एप्लिकेशन और आईसीट इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित रखने के लिए एक आपातकालीन सुरक्षा अलर्ट जारी किया था। सरकार के वित्तीय, बिजली और डाटा सेंटर जैसे विभागों पर हर दिन 30-40 बड़े साइबर हमले हो रहे हैं। डीआईजी मोहित चावला ने बताया कि साइबर हमले से बचाव के लिए समय-समय पर पासवर्ड बदलना, मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करना, संदिग्ध या स्पैम ई-मेल से बचना, नेटवर्क से बिना पहचान वाले नेटवर्क डिवाइस को हटाना, सभी डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम को लेटेस्ट वर्जन/पैच में अपग्रेड करना और पुराने उपकरणों को नेटवर्क से हटाना शामिल है।
Next Story