भारत

CWC मंडी ने किया दिव्य ज्योति मानव ट्रस्ट का दौरा

Shantanu Roy
20 July 2026 5:40 PM IST
CWC मंडी ने किया दिव्य ज्योति मानव ट्रस्ट का दौरा
x
Daehar. डैहर। जिला बाल कल्याण समिति मंडी की अध्यक्ष अलकनंदा हांडा ने रविवार को समिति के अन्य सदस्यों के साथ सुंदरनगर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाए भोजन तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संस्थान अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी सत्यप्रकाश शर्मा ने जिला बाल कल्याण समिति मंडी की अध्यक्ष व अन्य सदस्यों का संस्थान पधारने पर स्वागत किया गया और संस्थान की ओर से उन्हें सम्मानित करते हुए
स्मृति चिन्ह भेंट किया।


निरीक्षण के उपरांत समिति की अध्यक्ष अलकनंदा हांडा ने विजिटर बुक में अपनी टिप्पणी दर्ज करते हुए संस्थान की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने लिखा कि संस्थान सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित है। सुरक्षाए भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। उन्होंने उल्लेख किया कि संस्थान में सभी व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप पाई गईं। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति मंडी के सदस्य सीएल अवस्थी, कनव शर्मा और प्रेम राणा भी उपस्थित रहे। समिति ने संस्थान के कार्यों की प्रशंसा करत हुए भविष्य में भी बच्चों के हित में इसी प्रकार सेवाएं जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
Next Story