भारत
घुमारवीं में सरकारी टेंडर के नाम पर शोरूम से आठ इलेक्ट्रिक स्कूटियां ले गया शातिर
Shantanu Roy
23 July 2026 3:49 PM IST

x
Ghumarwin. घुमारवीं। घुमारवीं में सरकारी टेंडर का झांसा देकर इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी संचालक से आठ इलेक्ट्रिक स्कूटियां हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बाबत शिकायतकर्ता घुमारवीं में इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी संचालक गांव समैला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मंडी निवासी रामस्वरूप ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि नितिश शर्मा नामक व्यक्ति ने स्वयं को कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर से जुड़ा सरकारी ठेकेदार बताकर विश्वास में लिया।
आरोपी ने दावा किया कि उसे सरकारी विभाग में इलेक्ट्रिक स्कूटियों की आपूर्ति का बड़ा टेंडर मिला है। शिकायत के मुताबिक 19 से 24 जून, 2026 के बीच आरोपी सरकारी खरीद का हवाला देकर अलग-अलग समय पर आठ इलेक्ट्रिक स्कूटियां अपने साथ ले गया। उसने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रक्रिया पूरी होते ही पूरी भुगतान राशि दे दी जाएगी। जब काफी समय तक भुगतान नहीं हुआ और एजेंसी संचालक ने टेंडर से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में जांच करने पर पता चला कि उसके पास किसी भी सरकारी विभाग का कोई वैध टेंडर या ठेका नहीं था। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस से शिकायत की। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





