भारत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पकड़े शातिरों ने किए अहम खुलासे

Shantanu Roy
18 Jun 2026 4:12 PM IST
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पकड़े शातिरों ने किए अहम खुलासे
x
Hamirpur. हमीरपुर। बाइपास मार्ग से वाहन चोरी मामले में जम्मू-कश्मीर के राजौरी से पकड़े गए तीन आरोपियों ने मंडी व कांगड़ा में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान इस बात का पता चला है। आरोपियों ने मंडी के पंडोह व जोगिंद्रनगर तथा कांगड़ा जिला में शराब ठेकों के ताले तोड़े थे। पालमपुर में कार चोरी को अंजाम दिया गया तथा उसके बाद हमीरपुर में वैन चोरी की वारदात की थी। हमीरपुर सहित अन्य जिला में भी हुई चोरी की कई वारदातों में इनकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने इनके मोबाइल फोन कब्जे में लिया है तथा कॉल डिटेल रिकार्ड भी
खंगाला जा रहा है।


संभावना है कि इनके संपर्कों की लिस्ट लंबी हो सकती है। फिलहाल तीनों आरोपियों को बुधवार के दिन माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले इन्हें दो बार पुलिस रिमांड मिला चुका है। एक बार चार दिन तथा दूसरी बार तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला मिला था। बता दें कि नौ जून, 2026 की रात को हमीरपुर के बाइपास मार्ग से वैन चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पेठा भंडार संचालक की वैन को सडक़ किनारे से चोरी कर लिया था। सदर थाना प्रभारी कुलवंत राणा व उनकी टीम ने राजौरी में तीन आरोपियों को दबोचा तथा दस जून को हमीरपुर पहुंचा दिया। पकड़े गए आरोपियों में जफर हुसैन, यासिर खान तथा आशिफ महमूद शामिल हैं। बुधवार को इन्हें पुन: माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Next Story