भारत

कुल्लू में आयुर्वेदिक इलाज के बहाने शातिर ने लगाई चपत

Shantanu Roy
15 July 2026 3:53 PM IST
कुल्लू में आयुर्वेदिक इलाज के बहाने शातिर ने लगाई चपत
x
Kullu. कुल्लू। कुल्लू जिला में एक 81 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कथित तौर पर आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर बड़ी ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस थाना कुल्लू में इस संबंध में गत सोमवार को भारतीय न्याय संहिता धारा 318(4), 308(2) और 351 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता हनुमानी बाग निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 जून, 2026 को उसकी मुलाकात सरवरी स्थित न्यू पार्किंग कुल्लू बस स्टैंड के समीप पंजाब के एक व्यक्ति से हुई। आरोपित ने स्वयं को आयुर्वेदिक दवाओं का विक्रेता बताते हुए दावा किया कि वह उसकी बीमारी का प्रभावी
उपचार कर सकता है।


विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने महंगी आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध कराने और बीमारी पूरी तरह ठीक करने का भरोसा दिलाकर कुल 11 लाख 60 हजार रुपए ले लिए। जब शिकायतकर्ता ने दवा और उपचार के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो आरोपित व्यक्ति अचानक संपर्क से बाहर हो गया और मौके से फरार हो गया। आरोप है कि 16 जून से आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से शिकायतकर्ता को फोन करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने कथित रूप से गुप्तांग की फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए चार लाख की मांग की। शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकात दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना कुल्लू ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, धमकी और जबरन वसूली से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू मदन लाल ने की है।
Next Story