भारत

CUET-UG 2025 की परीक्षा स्थगित होने की संभाव

Riyaz Ansari
6 May 2025 4:12 PM IST
CUET-UG 2025 की परीक्षा स्थगित होने की संभाव
x

New Delhi नई दिल्ली: देशभर में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2025, जो 8 मई से शुरू होनी थी, अब स्थगित हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अभी तक विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया है, जिससे विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति है। बताया जा रहा है कि एजेंसी हाल ही में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG का आयोजन पूरा कर चुकी है, जिसकी निष्पक्षता को लेकर पिछले वर्ष कई सवाल उठे थे।

इस वर्ष CUET-UG के लिए रिकॉर्ड 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। परीक्षा इस बार केवल कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इससे पहले 2022 में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा विवादों में रही थी

Next Story
null