भारत

खीरे हो गए 'हरे-भरे'...सेहत के साथ इस बड़े खिलवाड़ को खुद देखिए

jantaserishta.com
8 May 2026 8:15 PM IST
खीरे हो गए हरे-भरे...सेहत के साथ इस बड़े खिलवाड़ को खुद देखिए
x
देखें वायरल वीडियो.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर मिलावट के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जो डरा देने वाला है. वीडियो में किसी पैक्ड आइटम में मिलावट को नहीं दिखाया जा रहा है, जबकि खीरे में हो रही मिलावट की बात की जा रही है. जी हां, रेलवे स्टेशन के इस वायरल वीडियो में खीरे में हो रही मिलावट को दिखाया गया है, जिसके बाद लोग अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला छीले हुए खीरों को कलर में डूबा रही है और उसका रंग हरा कर रही है.
सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. ये वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक महिला जमीन पर बैठी हुई हैं और उन्होंने बेचने के लिए खीरे छिल कर रखे हुए हैं. जो छिले हुए खीरे रखे हैं, वो थोड़े सफेद रंग के दिख रहे हैं.
ऐसे में महिला उन खीरों को हरे रंग में डुबा रही है और हरा रंग का बना रही है. इस तरह की मिलावट कम ही देखने को मिलती है. इससे खीरे हल्के हरे रंग को हो जा रहे हैं, जो दिखने में ज्यादा फ्रेश लग रहे हैं. वीडियो को कटिहार रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है.
अब लोग हैरान हैं कि अब खीरों को भी नहीं छोड़ा गया और खीरे में भी मिलावट की जा रही है. इस वीडियो को लेकर लोग अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं. अब लोग कह रहे हैं कि बाजार में कुछ भी सही नहीं मिल रहा है और सभी चीजों में मिलावट है. वहीं, एक यूजर ने लिखा है- अब खीरा भी खाना छोड़ना पड़ेगा रेलवे के आसपास वाला.
एक यूजर ने लिखा कि कटिहार जंक्शन की पहचान सिर्फ रेल नहीं, यहां की ठंडी ककड़ी, मीठे खरबूजे और लाल तरबूज भी दिल जीत लेते हैं. इसके अलावा कई यूजर कह रहे हैं कि इससे सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है.
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि अमीर भी मिलावट करते हैं और गरीब भी. साथ ही लोगों का कहना है कि अगर सच में रेलवे स्टेशन पर सब्जियों को केमिकल या रंग से चमकाकर बेचा जा रहा है, तो ये सिर्फ धोखा नहीं बल्कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है. प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग को ऐसे मामलों की तुरंत जांच करनी चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story