
x
पैसे दिलाने
Indore इंदौर: क्राइम ब्रांच ने नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर क्रिप्टो (USDT) और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फरियादी से करीब ₹5.12 लाख मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी जबरन ट्रांसफर करवाई थी। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश त्रिपाठी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम दीपक, नीरज और अमन हैं, जो इंदौर के निवासी हैं। इनमें से दो पर शहर के विभिन्न थानों में पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
घटना 9 अक्टूबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच हुई। आरोपियों ने फरियादी और उसके पिता के साथ मारपीट की और उसे डराकर धमकाया। उन्होंने झूठा आरोप लगाया कि वह फ्रॉड करता है और जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद फरियादी के मोबाइल से 5773 USDT (लगभग ₹5.12 लाख) आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने भविष्य में और रकम की मांग भी की।
जांच में सामने आया कि यह वारदात क्रिप्टो ट्रेडिंग विवाद से जुड़ी थी। एक सागर निवासी व्यक्ति ने पैसे दिलाने के लिए आरोपियों को इस्तेमाल किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार है। उसकी तलाश जारी है।
पुलिस आरोपियों से डिमांड रिमांड लेकर पूरे षड्यंत्र की परतें उजागर करेगी।
Tagsइंदौर क्रिप्टो ठगीफेक CBI अधिकारीUSDT लूटमोबाइल लूटक्राइम ब्रांच कार्रवाईआरोपी गिरफ्तारक्रिप्टो फ्रॉडIndore crypto fraudfake CBI officerUSDT robberymobile robberycrime branch actionaccused arrestedcrypto fraudजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





