भारत

जवानों ने किया शहीद की बेटी का कन्यादान, CRPF टुकड़ी ने आशीर्वाद देकर किया विदा

jantaserishta.com
25 Nov 2024 4:03 PM IST
जवानों ने किया शहीद की बेटी का कन्यादान, CRPF टुकड़ी ने आशीर्वाद देकर किया विदा
x
जवान आशीर्वाद देते नजर आए.
नई दिल्ली: सीआरपीएफ के डीआइजी कोमल सिंह की टीम ने हरियाणा के जींद में शहीद सतीश कुमार की बेटी का कन्यादान किया। इसकी तस्वीरें और वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायल हो रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स ने इसकी जमकर तारीफ की है और इसे दिल छू लेने वाली पहल बताया है। वीडियो में दिख रहा है कि शहीद की बेटी निशा की शादी में कई CRPF जवान मौजूद हैं। दुल्हन और दूल्हा सोफे पर बैठकर अपने शहीद पिता की तस्वीर पकड़े हुए हैं। उनके पीछे खड़े जवान उन्हें आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि सतीश कुमार 20 मार्च 2015 को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शहीद हो गए थे।
हरियाणा में जींद जिले के उचाना के छातर गांव से शहीद सतीश कुमार का ताल्लुक था। बीते शनिवार को शहीद की बेटी निशा की शादी हुई। वधू पक्ष की ओर से सीआरपीएफ जवानों ने ही बारात का जोरदार स्वागत किया। सीआरपीएफ अफसर ने पिता का फर्ज निभाते हुए कन्यादान किया और पूरे गांव ने अपनी बेटी को आशीर्वाद देकर विदा किया। शहीद सतीश की बेटी को शादी में अपने पिता की कमी महसूस न हो, इसका पूरा प्रयास रहा। ग्रुप सेंटर सोनीपत से डीआईजी कोमल सिंह, डिप्टी कमांडेंट वेदपाल, अस्सिटेंट कमाडेंट कृष्ण कुमार और अन्य जवान पहुंचे थे।
गांव में सुबह ही सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर शादी का पूरा माहौल बना दिया। सीआरपीएफ के डीआइजी कोमल सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'निशा हमारे शहीद सतीश की बेटी है। उससे हमारा खून का रिश्ता तो नहीं है मगर वह हमारे परिवार की बेटी है। वह सीआरपीएफ फैमिली का हिस्सा है। हम लोग यहां पर उसका सम्मान बढ़ाने के लिए आए हैं। हम उसे इस बात पर गर्व महसूस कराने आए हैं कि उसके पिता ने सर्वोच्च बलिदान दिया है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story