भारत

आतंकी हमले में CRPF का अफसर शहीद, सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया

jantaserishta.com
19 Aug 2024 5:42 PM IST
आतंकी हमले में CRPF का अफसर शहीद, सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया
x

सांकेतिक तस्वीर

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी की मौत हो गई है। घात लगाए आतंकियों ने दादू इलाके में तब सीआरपीएफ जवानों पर हमला बोल दिया, जब वे नियमित गश्ती पर थे। आतंकियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
सेना के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि उधमपुर जिले में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी के संयुक्त दल पर आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ के एक निरीक्षक शहीद हो गए। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया था। तभी उधमपुर के दादू इलाके में पहले से घाट लगाए आतंकियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की संयुक्त पार्टी पर आतंकवादियों ने हमला बोल दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story