
x
सोलन। पवित्र श्रावण मास शुरू होते ही सोलन जिले के शिवालयों में भक्तों की आस्था उमडऩे लगी है। शहर के जटोली शिव मंदिर शिव गुफा कुनिहार अर्की एमएम शिवालय चंबा घाट बसाल सलोगड़ा सहित जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा.अर्चना करने पहुंच रहे हैं। मंदिरों में शहर.हर महादेव् और बम.बम भोले् के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।सावन माह के दौरान श्रद्धालु विशेष रूप से रुद्राभिषेक महामृत्युंजय जाप और पार्थिव शिवलिंग निर्माण जैसे धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। धार्मिक संस्थाओं और शिव भक्त मंडलों की ओर से भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। धार्मिक जानकारों के अनुसार सावन में पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मिट्टी से बने शिवलिंग का विधि.विधान से पूजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कई श्रद्धालु अपने घरों में भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा.अर्चना कर रहे हैं।
इधर सावन के शुरू होते ही सोलन के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। बेलपत्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र धतूरा भांग गंगाजल दूध दही शहद रुद्राक्ष कलावा जनेऊ और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढऩे के साथ पूजन सामग्री की मांग भी बढ़ रही है। परिवहन लागत बढऩे के कारण इस बार पूजन सामग्री की कीमतों में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सामान्य पूजन थाली 150 से 200 रुपये तक उपलब्ध है। व्यापारियों का कहना है कि सावन के दौरान बाजारों में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है। जटोली शिव मंदिर पहुंचीं सुनीता, शर्मा, रेखा ठाकुर, कविता वमार्, मीनाक्षी शमार्, पूजा चौहान, अंजू देवी, सीमा ठाकुर ,ममता वमा निशा शर्मा और किरण देवी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। उन्होंने बताया कि वे परिवार की सुख.समृद्धि अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना लेकर मंदिर पहुंची हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





