भारत

प्लास्टिक कैन में पेट्रोल लेने उमड़ी भीड़, अफवाह के चलते एक नई मुसीबत

Nilmani Pal
14 March 2026 9:13 AM IST
प्लास्टिक कैन में पेट्रोल लेने उमड़ी भीड़, अफवाह के चलते एक नई मुसीबत
x
पढ़े पूरी खबर

तमिलनाडु। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स पेट्रोल पंप पर बड़े प्लास्टिक के पानी वाले जार में पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के विलुप्पुरम शहर के एक पेट्रोल पंप का है.वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या इतनी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कंटेनर में पेट्रोल भरवाना भारत में कानूनी है.

वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक पर बैठा नजर आता है और उसके हाथ में बड़ा प्लास्टिक का पानी वाला कैन होता है. पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी उस कंटेनर में पेट्रोल भरता दिखाई देता है. जैसे ही उसका जार भरता है, एक दूसरा व्यक्ति भी दो लीटर की प्लास्टिक बोतल लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए आगे आ जाता है. वीडियो में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ भी दिखाई देती है, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि लोग बड़ी मात्रा में ईंधन जमा करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी की अफवाहें फैल रही हैं.ऐसे में कई लोगों को डर है कि घबराहट में लोग पेट्रोल और डीजल जमा करना शुरू कर सकते हैं. इससे बाजार में कृत्रिम कमी पैदा होने की आशंका भी जताई जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए.एक यूजर ने लिखा कि क्या यह कानूनी है? दूसरे ने पूछा कि पेट्रोल पंप ऐसा करने की अनुमति कैसे दे रहा है?कुछ लोगों ने इसे गलत बताते हुए कहा कि इससे घबराहट फैलती है और लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा करने लगते हैं.एक अन्य यूज़र ने लिखा कि यह वास्तव में अपराध है. इससे कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है. लोग भविष्य में कमी के डर से जरूरत से ज्यादा तेल जमा करने लगते हैं.


Next Story
null