
x
Chamba. चंबा। करवाचौथ के पर्व को लेकर बुधवार को बारिश का दौर थमते ही शहर में महिलाओं की खरीददारी हेतु उमडी भीड से बाजार गुलजार हो उठे हैं। बुधवार को शहर की मनियारी, मिठाई और फलों की दुकानों के अलावा क्लाथ हाउसों व सर्राफा मार्केट में काफी भीड देखने को मिली। इसके अलावा शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं के सजने- धजने को लेकर आवाजाही देखने को मिली। दुकानदार भी महिलाओं को नामी कंपनियों के प्रोडेक्ट खरीदने को रिझाते नजर आए। देर शाम तक शहर के बाजार महिलाओं की चहलकदमी से भरे दिखे। करवाचौथ व्रत को लेकर बुधवार सवेरे से ही जिला के विभिन्न हिस्सों से महिलाओं का खरीददारी हेतु बाजार में पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया था।
शहर के मनियारी, सर्राफा, क्लाथ हाउस और फलों की दुकानदारों पर महिलाओं ने अपनी पंसद की वस्तुओं की जमकर खरीददारी की। बाजार में महिलाओं की खरीददारी हेतु भीड उमडने से पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखने में काफी पसीना बहाना पडा। शहर के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली। करवाचौथ व्रत को लेकर चंबा मेन बाजार के अलावा चौगान नं दो और मेन सडकों पर अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं। बहरहाल, बुधवार को शहर में खरीददारी हेतु महिलाओं की भीड उमडने से दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा हितेष लखनपाल ने कहा कि फेस्टिवल सीजन के मददेनजर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस को नो पार्किग जोन में वाहन खडे करने वालों के साथ सख्ती से निपटने को कह दिया गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





