ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद में जनसैलाब, दिल्ली में दिखा उत्साह

दिल्ली। ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद में जनसैलाब उमड़ा हुआ है। हालिया उत्तम नगर हत्याकांड और अन्य घटनाओं को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने करीब 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और एआई आधारित निगरानी सिस्टम के जरिए नजर रखी जा रही है।
#WATCH दिल्ली: ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज़ अदा की। pic.twitter.com/G6BuwiVS89
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
वहीं, एआई तकनीक की मदद से भीड़भाड़ वाली जगहों का विश्लेषण कर संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पहचान की जा सकेगी, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव होगी। एडिशनल सीपी (पीआरओ) राजीव रंजन के मुताबिक, ईद को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों ने मस्जिद कमेटियों, इमामों और आरडब्ल्यूए के साथ बैठक कर विस्तृत रणनीति तैयार की है।
पुरानी दिल्ली के इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हाल ही में बीते वर्ष तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए उपद्रव को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं, जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। नमाज के समय कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेंगे।





