भारत
नई शराब नीति लागू होने से पहले दुकानों पर भीड़, हैवी डिस्काउंट का असर
Shantanu Roy
25 March 2025 7:51 PM IST

x
देखें VIDEO...
Lucknow. लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शराब विक्रेताओं ने स्टॉक खत्म करने के लिए शराब पर भारी छूट देनी शुरू कर दी है. यह फैसला सरकार की नई शराब नीति को देखते हुए लिया गया है, जिसके तहत शराब की दुकानों के नए टेंडर जारी किए गए हैं और यह नीति 31 मार्च से लागू होगी. लखनऊ समेत कई शहरों में शराब की दुकानों के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें ग्राहकों को भारी डिस्काउंट और एक बोतल के साथ एक फ्री जैसी स्कीम की जानकारी दी गई है. दुकानदारों का कहना है कि अगर वे स्टॉक खत्म नहीं कर पाए तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
दिल्ली की तर्ज पर नोएडा में भी एक दारू की बोतल के साथ एक बोतल फ्री, शराब की दुकानों में लगी लंबी क़तार, नोएडा के सेक्टर 18 मार्केट में लोग सुबह से ही लाइन लगाकर दारू ले रहे है #Noida #AshleyOgle #StrayKids #DanielNoboa #FreenBecky #riyadh #Tommavi #Puebla #KaiRain #helevier pic.twitter.com/FraZ4ONuB7
— Nidhi Malik (@msnidhimalik) March 25, 2025
शराब एसोसिएशन के अधिवक्ता रोहित जयसवाल ने बताया कि व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें मांग की गई थी कि 31 मार्च से पहले बचा हुआ स्टॉक सरकार वापस ले, ताकि दुकानदारों को नुकसान न हो. हालांकि, कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार ने इस पर कोई सुनवाई नहीं की है. व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार स्टॉक वापस नहीं लेती, तो उन्हें बचा हुआ माल नष्ट करना पड़ेगा, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होगा. ऐसे में वे शराब पर भारी छूट देकर स्टॉक निकालने की कोशिश कर रहे हैं. अब देखना होगा कि सरकार व्यापारियों की मांग पर क्या कदम उठाती है, या फिर शराब पर छूट का यह सिलसिला 31 मार्च तक इसी तरह जारी रहेगा. बता दें, नोएडा में यह स्कीम चल रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





