छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: बकायादारों के 5 गोडाउन और फैक्ट्री हुई सील, निगम ने की बड़ी कार्रवाई
Shantanu Roy
25 March 2025 7:36 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। टैक्स बकायादारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है. आज जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की. बकाया राशि अदा नहीं किए जाने पर उनके संस्थानों पर सीलबंद की कार्रवाई की गई. सहायक राजस्व अधिकारी ने बताया कि आज नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड नम्बर 53 के देवपुरी क्षेत्र में बड़े बकायादारों की सम्पतियों पर सीलबंद की कार्रवाई की है।
अनूप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, एकता अग्रवाल देवपुरी स्थित ट्रेक्टर डीलर व्यवसायिक उपयोगकर्त्ता भूमि, नवीन सिंघानिया, नीतू,नवीन, उर्मिला, राजकुमार, प्रवीण ने वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक बकाया राशि 32 लाख 94 हजार 675 रुपए का बकाया अदा नहीं किया. इसके चलते उनके 5 गोडाउन को सील किया गया. वहीं हरीश अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल टाइल्स फैक्ट्री टिसाफऱ, सचिन इंटरप्राइजेस, जलाराम इंटर प्राइजेस द्वारा खिलौना फैक्ट्री का बकाया अदा नहीं किए जाने पर फैक्ट्री को सील किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





