भारत

चौगान में खरीददारी को उमडी भीड़

Shantanu Roy
10 Aug 2025 4:26 PM IST
चौगान में खरीददारी को उमडी भीड़
x
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 के दौरान चौगान नं एक से चार में पिछले चौदह दिनों से जारी व्यापारिक गतिविधियों पर रविवार दस अगस्त की शाम से विराम लग जाएगा। इसके साथ ही दस अगस्त को शाम पांच बजे बाद व्यापारियों को पैकअप करना होगा। ग्यारह अगस्त तक बाहरी राज्यों से आए कारोबारियों को हरसूरत में चौगान छोडना होगा। एसडीएम सदर प्रियांशु खाती ने खबर की पुष्टि की है।उल्लेखनीय है कि मिंजर मेला 2025 के दौरान ठेकेदार के माध्यम से बाहरी राज्यों से आए कारोबारियों को व्यापारिक गतिविधियों के संचालन की उपमंडलीय प्रशासन की ओर से दस अगस्त तक की इजाजत दी गई है। इस अवधि के बाद चौगान में व्यापारिक गतिविधियों पर पूर्णतया विराम लग जाएगा। आगामी दो दिनों के भीतर कारोबारियों को पैकअप कर वापिस लौटना होगा।
उधर, मिंजर मेला 2025 के दौरान चौगान में निर्मित व्यापारिक परिसरों में इन दिनों खरीददारी के लिए लोगों की भारी भीड उमड रही है। मेले में दिन के समय जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की तादाद में लोग चौगान में पहुंचकर खरीददारी कर रहे हैं। सांझ पहर शहर व आस-पास के कस्बों के लोगों की आवाजाही हो रही है। इसके चलते बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों की बांछे खिली हुई हैं। एक अनुमान के मुताबिक अब तक मिंजर मेला में करोड़ों रुपए का कारोबार रिकार्ड हो चुका है। इधर, एसडीएम सदर प्रियांशु खाती ने बताया कि मिंजर मेला 2025 के दौरान शहर के चार चौगानों में जारी व्यापारिक गतिविधियों पर रविवार शाम से विराम लग जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों के भीतर चारों चौगानों को पूरी तरह खाली करवा दिया जाएगा।
Next Story