भारत

थाने में भीड़ ने मचाया उपद्रव, पत्थरबाजी से कई जवान घायल

Nil dhankar
15 Sept 2025 7:08 AM IST
थाने में भीड़ ने मचाया उपद्रव, पत्थरबाजी से कई जवान घायल
x
पढ़े पूरी खबर

मणिपुर। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में फिर हिंसा भड़की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के अगले ही दिन यानी रविवार को चूड़ाचांदपुर में स्थानीय लोग बेकाबू हो गए और थाने पर धावा बोल दिया। इस दौरान उनकी सुरक्षा बलों से झड़प हो गई। खबर है कि स्थानीय लोगों ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों पर पत्थरबाजी भी की है। दरअसल, चूड़ाचांदपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के सिलसिले में लगाए गए बैनर और ‘कटआउट’ को फाड़ने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया गया था। रविवार को स्थानीय भीड़ उन दोनों की रिहाई की मांग पर जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और हिंसा पर उतर आई।

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, भीड़ ने चूड़ाचांदपुर पुलिस स्टेशन पर धावा बोलने की भी कोशिश की। दोपहर की तस्वीरों में विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात आरएएफ कर्मियों पर भीड़ द्वारा पथराव भी देखा गया। अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा उनकी ज़मानत पर सुनवाई के बाद, दोनों व्यक्तियों को बाद में रिहा कर दिया गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पियरसनमुन और फाइलिएन बाजार में लगे कई बैनर और कटआउट्स 11 सितंबर की रात फाड़ दिए गए थे। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया था, जबकि दो युवकों को हिरासत में ही रखा गया था। भीड़ ने उन्हें तत्काल रिहा किए जाने की मांग करते हुए चूड़ाचांदपुर पुलिस थाने के पास प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया।

Next Story
null